Ticker

6/recent/ticker-posts

जानिए सर्दियों में क्यों फटने लगते हैं होंठ हम आपको बताएंगे इससे बचने के उपाय

 जानिए सर्दियों में क्यों फटने लगते  हैं होंठ हम आपको बताएंगे इससे बचने के उपाय

            
                  सर्दियों में त्वचा के साथ-साथ अपने होठों की ऩमी खो जाती है। और होठों से खून आना जैसी समस्या हो जाती है इसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम आपको बताएंगे कुछ उपाय 


             आपने आजकल महसूस किया होगा कि अपने होंठ सूखने लगे हैं। कभी-कभी तो यह इतनी ड्राई हो जाते हैं कि होठों पर सुखी परत जमने लगती है। इस मौसम में फट सकते हैं। और खून भी निकल सकता है। यदि आपने भी सर्दीयो के बाद भी सूखे   होंठो का अनुभव किया है । तो जान ले की आप अकेले नहीं हैं। आप आमतौर पर सूखे होठों का इलाज सरल उपायों द्वारा भी कर सकते हैं अर्थात यदि आपके होंठ हमेशा यह लगातार सूखे तथा फटे रहते हैं तो आप त्वचा  विशेषज्ञ से संपर्क कर लेवें। 

आखिर सर्दियों में क्यों फटते हैं होंठ

           होठों में नमी की कमी हमेशा मौसम से संबंधित होती है। सर्दियों के बाद शुष्क ,ठंडी हवा के कारण त्वचा रूखी हो जाती है।
 यह सर्द हवाएं होंठो जैसी नाजुक त्वचा पर कहर बरपा सकती हैं। इसके अलावा सर्दियों के बाद होठों को धूप से बचाना भी आवश्यक है। धूप में ज्यादा रहना और डिहाईड्रेशन है होठों को सुखा सकता है होठों की त्वचा नाजुक और मुलायम पतली होती है। 

अपने होठों को सर्दियों से बचाने के लिए कुछ उपाय|| होंठ फटने की दवा

   1. लिप बाम का इस्तेमाल:- सर्दियों में होंठ फटना आम आम बात है । सर्दियों में होठों को फटने से बचाने के लिए लिप बाम लगाना बहुत आवश्यक है । लिप बाम के इस्तेमाल करने से होठों पर नमी बनी रहती है । जिससे होंठ फटते नहीं है । और फटे होंठ भी ठीक हो जाते हैं। 
  2. होठों को चबॉए ना:- होंठ इसलिए भी ज्यादा फटने लगते हैं क्योंकि कुछ लोगों की आदत है होठों को चबाने की होती है । इन पर लिप बाम लगाएं जिससे नमी बनी रहे क्योंकि इन्हें चबाने से होठहोठ से खून भी निकल आ सकता है। 
  3. पानी ज्यादा पिए:- शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए सर्दियों में भी कोशिश करें कि रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पिएँ होंठ सूख रहे हैं तो उन्मे जीभ फेऱने की गलती ना करें। 
   4. होंठो की मसाज :- उंगली में थोड़ा सा देसी घी लेकर होंठ पर हल्की हल्की मसाज करें इससे रक्त संचार बढ़ेगा और होठों के फटने की समस्या में राहत मिलेगी। 
   5. पोषक तत्वों से युक्त भोजन करें:- शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी होंठ फटने की समस्या हो सकती है । समस्या से बचे रहने के लिए पोषक तत्वों से युक्त भोजन का सेवन करें। 

होठों का कालापन दूर करने का तरीका

      

     👉  हल्दी पाउडर को मलाई के साथ मिलाकर होंठ में लगाने से होठों का कालापन दूर होता है। 
     👉  सोने से पहले ग्लिसरीन, गुलाब जल और केसर को मिलाकर होंठ मैं लगाने से भी होंठ निखरते है। 
     👉   नींबू के रस को रोज रात को सोने से पहले अपने होठ में लगाएं  इस घरेलू उपाय को कम से कम 2 महीने करें। 
    

 होंठ सूजन के कारण

        होंठों  में सूजन लगने ,कटने  फटने से भी आ सकते हैं। पर इसके और भी कारण हो सकते हैं। 
      👉 एलर्जी
      
      👉 रक्त वाहिकाओं में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर 

      👉  चेहरे पर लकवा लगना

      👉 धूम्रपान करने की वजह से

      👉  संक्रमण


  नोट :- अधिक जानकारी के लिए त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क कर लेवे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ