Ticker

6/recent/ticker-posts

अच्छी सेहत बनाने के उपाय और हेल्थ टिप्स इन हिंदी:


 Hy अच्छी सेहत बनाने के उपाय और हेल्थ टिप्स इन हिंदी: अच्छी सेहत वाला इंसान खुशनसीब होता है इस बात को हर कोई सही मानेगा क्योंकि अगर शरीर स्वस्थ ना हो तो कितने भी सुख सुविधा के साधन हो आप इसका आनंद नहीं ले सकते है।

एक स्वस्थ शरीर को बनाए रखना इतना आसान नहीं है और इतना कठिन भी नहीं है। हमेशा स्वस्थ रहने की आवश्यकता है क्योंकि अस्वस्थ शरीर पर कई बीमारियों का हमला होगा |स्वस्थ शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण टिप स्वस्थ भोजन और उचित समय पर खाना है।आपके आहार में ऐसा भोजन होना चाहिए जिसमें अधिक पोषक तत्व हों।व्यायाम आपके शरीर को स्वस्थ रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित व्यायाम भी आपके शरीर को अच्छे स्वास्थ्य में बनाये रहेगा।

आजकल हमारी जीवनशैली और खान पान का तरीका ऐसा हो गया है की हम किसी न किसी रोग से पीड़ित रहते है। आज कल फल, सब्जियां और अनाज में भी मिलावट होती है जिसका बुरा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। पेट में गैस, कब्ज, दिल से जुड़े रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर, कैंसर, एसिडिटी और कई अन्य रोग खाने पीने में हो रही मिलावट के कारण भी होती है।

इनके अलावा हमेशा अपने तनाव को प्रबंधित करने की कोशिश करें। काम पर तनाव के कारण ज्यादातर लोगों को स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। अपने तनाव को नियंत्रित करके आप एक स्वस्थ शरीर बनाए रख सकते हैं। धूम्रपान, मद्यपान, दवाओं के उपयोग जैसी बुरी आदतों से बचना चाहिए। इन वस्तुओं के उपयोग से आपके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा। आपके शरीर को आराम करने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए। सुनिश्चित करें कि आप रोजाना 8 घंटे की नींद लें। स्वस्थ शरीर के लिए और मानसिक और भावनात्मक खुशी के लिए नींद बहुत जरूरी है।

सोचने की बात यह है की हम ये सब घर पर नहीं ऊगा सकते, तो इनके बुरे असर से कैसे बचा जाए। अच्छी सेहत बनाने के उपाय नुस्खे हैं जिन्हें हम घर पर कर सकते है जैसे खाने पीने और जीवनशैली में सुधार करना और बात बात पर दर्द निवारक दवाओं का प्रयोग ना करना। आज हम इस लेख में जानेंगे कि अच्छी सेहत बनाने और शरीर को स्वस्थ रखने के उपाय कैसे करे, gharelu nuskhe upay aur health tips in hindi

 

अच्छी सेहत बनाने के उपाय और घरेलू नुस्खे

Gharelu Health Tips in Hindi

 

1हेल्थ केयर टिप्स हिंदी में

  • हमारे शरीर में 2 तिहाई हिस्सा पानी है। शरीर स्वस्थ रहे इसलिए दिनभर में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीएं इससे शरीर में जमा हानिकारक पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते है।
  • पानी अगर पर्याप्त मात्रा में पिया जाए तो शरीर के सभी अंगों को आवश्यक पोषक तत्व भी मिलते रहते है।

2स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए क्या करे

  • जब भी हमें कहीं दर्द होता है तो हम दर्द दूर करने वाली दवा लेते है, पर दर्द निवारक दवाओं के अधिक सेवन से किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • बीमारी के उपचार के लिए अंग्रेजी दवा की बजाय घरेलू उपाय और नुस्खे करे तो ज्यादा अच्छा है। घर पर करने वाले नुस्खे आयुर्वेद से ही प्रभावित होते है और इसके नुकसान की सम्भावना भी ना के बराबर होती है।
  • बहुत से लोग पोषक तत्वों की कमी पूरी करने के लिए विटामिन वाली टेबलेट लेते है पर अगर इसके लिए आप प्राकृतिक तरीके अपनाएंगे तो जल्दी परिणाम मिल सकते है।

3स्वस्थ रहने का राज

  • अक्सर कुछ लोग सुबह उठने के बाद बिस्तर पर ही खाली पेट चाय पीते है। इससे पेट में एसिडिटी की समस्या होती है। चाय की जगह आप अगर पानी पिए तो ज्यादा बेहतर है।
  • सोने से पहले रात को तांबे के किसी बर्तन में पानी रखे और इसे सुबह खाली पेट पिए। जब कभी चाय पिने की इच्छा हो तो निम्बू की चाय, ब्लैक टी और ग्रीन टी पिए। ये पाचन को अच्छा करती है और बॉडी इम्युनिटी बढ़ाती है।

 

4अच्छी सेहत पाने के लिए क्या खाएं

  • ज्यादा फास्ट फूड नहीं खाये इन्हें पचने में समय ज्यादा लगता है। जितना हो सके तले और जंक फ़ूड खाने से परहेज करे।
  • भोजन सही समय पर करना चाहिए। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर एक निश्चित समय पर खाने से पाचन अच्छा रहता है और पेट के रोग नहीं होते।
  • आजकल बाजार में ऑर्गेनिक सब्जियां और फल भी मिल जाते है। मिलावटी खाने से अगर आप बचना चाहते है तो इसका सेवन कर सकते है।
  • अक्सर कुछ लोग मोटापा या दुबलेपन से परेशान रहते है जिसकी एक बड़ी वजह खराब पाचन है। भोजन ठीक से नहीं पचने के कारण वजन कम या ज्यादा होना जैसी समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए जरुरी है की खाना सही समय पर खाये और खाने पिने की गलत आदतें छोड़े।
  • भोजन खाते समय पानी मत पिए। खाना खाने के 15 से 20 मिनट पहले पानी पिए इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और अगर गुनगुना पानी पिए तो और भी अच्छा है।

5योगा और एक्सरसाइज करें

  • एक्सरसाइज और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। बीमारियों से बचने और बॉडी फिट रखने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए है।
  • कुछ लोगों का ये भी सोचना होता है की हम दिन भर भाग दौड़ करते है व्यायाम की क्या जरुरत है। ये सोच सही नहीं है। दिन भर आप जो काम करते है वह दिनचर्या का ही एक हिस्सा है व्यायाम के लिए आप दिन में समय जरूर निकाले।
  • दौड़ लगाना, सुबह शाम सैर पर जाना, साइकिल चलाना, रस्सा कूद, प्राणायाम और योग से आप अपनी बॉडी फिट रख सकते है।
  • आप अगर किसी बीमारी से प्रभावित है तो योग व एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
  • योग करना चाहते है और अगर आप अभी इसमें नये है तो किसी योग गुरु की देखरेख में ही योगासन सीखे और योग करने के नियम भी जाने।

 

अच्छी सेहत बनाने के उपाय,टिप्स इन हिंदी

  • घर के आस पास सफाई का पूरा ध्यान रखे।
  • तनाव से दूर रहने के लिए मैडिटेशन करने के आदत बनाये।
  • कुछ भी खाने पीने से पहले व खाने पीने के बाद हाथ जरूर धोएं।
  • व्यायाम जितना जरूरी है आराम भी उतना ही जरूरी है इसलिए अच्छी नींद ले।

 

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ